Search

 
 
 

रांची : जगुआर कैंपस में बनेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’, CM ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जगुआर कैंपस, रिंग रोड स्थित प्रस्तावित ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’ परिसर के निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. झारखंड मंत्रालय में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों ने स्कूल निर्माण से जुड़ी कार्ययोजना, सुविधाओं और भविष्य की रूपरेखा पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया.
 

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जगुआर कैंपस, रिंग रोड स्थित प्रस्तावित ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’ परिसर के निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. झारखंड मंत्रालय में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों ने स्कूल निर्माण से जुड़ी कार्ययोजना, सुविधाओं और भविष्य की रूपरेखा पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया.

 

बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि विद्यालय निर्माण के लिए जगुआर कैंपस में जल्द से जल्द भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया पूरी की जाए. अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का डीपीआर तैयार कर लिया गया है और जमीन चिन्हितिकरण का कार्य प्रगति पर है. मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इस विद्यालय की स्थापना समयबद्ध तरीके से की जाए.

 

प्रस्तावित विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक पढ़ाई होगी. इसमें शहीद पुलिसकर्मियों, आर्मी और सीपीएमएफ में कार्यरत जवानों के बच्चों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी.

 

मुख्यमंत्री ने स्कूल को उत्कृष्ट विद्यालय के अनुरूप संचालित करने, आधुनिक संसाधन विकसित करने और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने पर जोर दिया. उन्होंने स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी, आईसीटी लैब, खेल मैदान और अन्य सुविधाओं को शामिल करने के निर्देश दिए.

 

मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल, बेहतर रेजिडेंशियल व्यवस्था और उच्चस्तरीय पठन-पाठन की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में सभी व्यवस्थाएं आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण हों ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके.

 

बैठक में रांची के जैप-10 होटवार में पुलिस परिवारों के लिए प्रस्तावित अस्पताल के संचालन पर भी चर्चा हुई. अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल पीपीपी मोड पर संचालित होगा और शुरुआती चरण में 50 बेड की व्यवस्था रहेगी, जिसे जरूरत के अनुसार 100 बेड तक बढ़ाया जा सकेगा.

 

मुख्यमंत्री ने आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में मुख्य सचिव, गृह, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही