Search

 
 
 

हरमू रोड के एक BAR में गाना बजाने को लेकर विवाद, प्राइवेट गार्ड ने की फायरिंग

हरमू रोड स्थित गौशाला चौक के पास एक बार (BAR) में बुधवार की रात गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. गोली चलाने वाला किसी प्रभावशाली 'सफेदपोश' नेता का अंगरक्षक बताया जा रहा है.
 

Ranchi :  हरमू रोड स्थित गौशाला चौक के पास एक बार (BAR) में बुधवार की रात गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

गोली चलाने वाला किसी प्रभावशाली 'सफेदपोश' नेता का अंगरक्षक बताया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री के निजी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है.
   

 

भोजपुरी गाना बजाने को लेकर हुआ था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, बार में भोजपुरी गाना बजाने को लेकर कुछ लोगों के बीच बहस हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि मौके पर मौजूद एक निजी सुरक्षा गार्ड ने फायरिंग कर दी. बार में गोली चलने के बाद अफरा-तफरी मच गई. तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. 

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस फिलहाल बार में मौजूद लोगों और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा सके. 

 

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली चलाने वाला गार्ड कौन है और विवाद किस वजह से शुरू हुआ था. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही