Search

Ranchi : रथ मेला को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा-सुविधा पर विशेष नजर

Ranchi : ऐतिहासिक रथ यात्रा उत्सव 16 जुलाई से शुरू हो रही है, जो 25 जुलाई तक चलेगी. इससे पहले जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. गुरुवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. उपायुक्त ने सभी विभागों को समय-सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए. 14 जुलाई की शाम मेला परिसर का अंतिम निरीक्षण करने का निर्णय लिया गया.
 
  • 14 जुलाई को होगा रथ मेला तैयारियों का अंतिम निरीक्षण 

Ranchi : ऐतिहासिक रथ यात्रा उत्सव 16 जुलाई से शुरू हो रही है, जो 25 जुलाई तक चलेगी. इससे पहले जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. गुरुवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. उपायुक्त ने सभी विभागों को समय-सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए. 14 जुलाई की शाम मेला परिसर का अंतिम निरीक्षण करने का निर्णय लिया गया. 

उपायुक्त ने कहा कि रथ मेला राज्य की आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा त्यौहार है. ऐसे में सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निभाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल मिल सके.

बैठक में मेला परिसर के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, पर्याप्त बैरिकेडिंग करने और महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग बनाने के निर्देश दिए गए. रथ, पंडाल, मंच और पब्लिक एड्रेस सिस्टम का सुरक्षा एवं गुणवत्ता प्रमाण-पत्र लेना भी अनिवार्य किया गया.

डीसी ने बिजली आपूर्ति, बैकअप जेनरेटर, चिकित्सा दल, एंबुलेंस, प्राथमिक उपचार केंद्र, अग्निशमन व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, पार्किंग, ट्रैफिक प्लान, खोया-पाया केंद्र, कंट्रोल रूम और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने को कहा. बारिश और वज्रपात को देखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियां भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए.

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, सदर एसडीओ कुमार रजत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, मंदिर समिति और मेला बंदोबस्ती से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही