Search

 
 
 

रांची जिला अस्मिता लीग का आगाज, 400 से अधिक बालिकाओं ने लिया हिस्सा

रांची जिला अस्मिता लीग प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन सोमवार को मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) कुमार रजत (IAS) एवं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे शामिल हुए.
 
  • उद्घाटन हॉकी मुकाबला में बरियातू टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की

Ranchi : रांची जिला अस्मिता लीग प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन सोमवार को मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) कुमार रजत (IAS) एवं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे शामिल हुए. दोनों अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया.

Uploaded Image

इस अवसर पर चंचल भट्टाचार्य, रजनीश कुमार समेत रांची के डे-बोर्डिंग, आवासीय, खेलो इंडिया और एकलव्य प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षक व खिलाड़ी उपस्थित रहे. रांची जिला अस्मिता सिटी लीग के तहत फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, बॉक्सिंग और कबड्डी जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें करीब 400 बालिकाओं ने हिस्सा लिया है.

 

जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का सफल संचालन कोच अजय झा ने किया. वहीं, जिला खेल समन्वयक आशिष कुमार बनर्जी, बिरसी मुंडू और मुकेश कुमार ने प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

 

प्रतियोगिता के पहले दिन उद्घाटन हॉकी मुकाबला SAI रांची और बरियातू बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र के बीच खेला गया, जिसमें बरियातू टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही