Search

देवघरः विद्यालय संयोजकों को चेतावनी, पूरा डेटा पोर्टल पर करें अपलोड

सीआरपी मनोज कुमार तिवारी ने संयोजकों को बताया कि शिक्षा विभाग ने सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अद्यतन डेटा अपलोड करना अनिवार्य कर दिया है. उन्होंने निर्देश दिया कि Ruwar लिंक, स्टूडेंट प्रोग्रेशन, स्टूडेंट अटेंडेंस, MDM, SMS व UDISE+ सहित सभी पोर्टलों पर विद्यालयों का पूर्ण और सही डेटा समय पर अपलोड करें.
 
विद्यालयों के संयोजक के साथ बैठक में जानकारी देते सीआरपी मनोज कुमार तिवारी.

Deoghar : देवघर जिले के पालोजोरी प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र मटियारा में संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के संयोजकों की अहम बैठक हुई. बैठक में संयोजकों को अपने-अपने विद्यालय से संबंधित शत प्रतिशत शैक्षणिक व प्रशासनिक आंकड़ों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया.

सीआरपी मनोज कुमार तिवारी ने संयोजकों को बताया कि शिक्षा विभाग ने सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अद्यतन डेटा अपलोड करना अनिवार्य कर दिया है. उन्होंने निर्देश दिया कि Ruwar लिंक, स्टूडेंट प्रोग्रेशन, स्टूडेंट अटेंडेंस, MDM, SMS व UDISE+ सहित सभी पोर्टलों पर विद्यालयों का पूर्ण और सही डेटा समय पर अपलोड करें.

इस दौरान सीआरपी ने डेटा अपलोड की पूरी प्रक्रिया को समझाया. कहा कि संयोजक विद्यालयों से समन्वय बनाकर कार्य में तेजी लाएं, ताकि डेटा अपलोड करने में किसी प्रकार की त्रुटि या देरी न हो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही