Search

 
 
 

देवघरः मोहिनी एकादशी पर बाबा मंदिर में 60 हजार भक्तों ने किया जलार्पण

सोमवार का दिन होने के कारण मोहनी एकादशी की महत्ता और बढ़ जाती है. इस विशेष अवसर पर लगभग 60 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन-पूजन किये. श्रद्धालुओं ने घंटों लाइन में लगकर भोलेनाथ का जलार्पण किया.
 
बाबा मंदिर में पूजन-अनिष्ठान कराते पुरोहित व श्रद्धालु.

Deoghar : मोहिनी एकादशी पर देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सोमवार का दिन होने के कारण मोहनी एकादशी की महत्ता और बढ़ जाती है. इस विशेष अवसर पर लगभग 60 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन-पूजन किये. श्रद्धालुओं ने घंटों लाइन में लगकर भोलेनाथ का जलार्पण किया. भीड़ को संभालने में पुलिस व मंदिर प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी.


इस अवसर पर मंदिर में शीघ्र दर्शनम कूपन वालों की भी लंबी लाइन थी. जनरल लाइन में लगे श्रद्धालुओं से पूरा क्षेत्र पटा रहा. इन्हें फुट ओवरब्रिज से हुए मंदिर में आहिस्ते-आहिस्ते प्रवेश कराया गया.

 


मोहिनी एकादशी वैशाख शुल्क पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है. समुद्र मंथन के दौरान विष निकलने पर इसी दिन भगवान विष्णु ने "मोहिनी" रूप धारण किया था. इस दिन व्रत-पूजन व्यक्ति को मोह माया के बंधनों से मुक्ति दिलाने,जीवन में सुख-समृद्धि लाने और मानसिक शांति मिलती है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही