Search

 
 
 

कांग्रेस की जिलाध्यक्ष समीक्षा बैठक में संगठन मजबूत करने व अधिकारों की रक्षा पर जोर

सोमवार को कांग्रेस भवन, रांची में राज्य के जिलाध्यक्षों की समीक्षा बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में झारखंड प्रभारी के राजू मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस अवसर पर सहप्रभारी डॉ सिरिवेल्ला प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहजादा अनवर और जलेश्वर महतो भी शामिल हुए.
 

Ranchi : सोमवार को कांग्रेस भवन, रांची में राज्य के जिलाध्यक्षों की समीक्षा बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में झारखंड प्रभारी के राजू मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस अवसर पर सहप्रभारी डॉ सिरिवेल्ला प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहजादा अनवर और जलेश्वर महतो भी शामिल हुए.

 

बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रभारी के राजू ने कहा कि राज्य में जल्द ही एसआईआर की शुरुआत होने जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बिना पर्याप्त चर्चा और पारदर्शिता के फैसले ले रही है, जिससे लोगों के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं.

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही इसके खिलाफ संघर्ष कर रही है, ऐसे में जिलाध्यक्षों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. उन्होंने निर्देश दिया कि एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर किसी भी तरह का हमला होता है तो जिलाध्यक्ष सक्रिय होकर जवाब दें.

 

साथ ही जिला कांग्रेस कमिटी की घोषणा के तुरंत बाद जिला कार्यसमिति की बैठक बुलाने, पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देने और मासिक बैठक सुनिश्चित करने को कहा.

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपने-अपने जिलों में मोर्चा, विभाग और संगठनों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करें. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने पर जोर दिया जाए.

 

बीएलए को पूरी प्रतिबद्धता के साथ एसआईआर के दौरान सक्रिय रहने को कहा ताकि किसी भी व्यक्ति का नाम सूची से न कटे और अन्य राज्यों की तरह भाजपा की साजिश झारखंड में सफल न हो.

 

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि संगठन निर्माण पर लगातार काम हो रहा है और प्रभारी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से संगठन और मजबूत हुआ है. उन्होंने कहा कि जिलों में सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिले, इसकी भी समीक्षा जरूरी है.

 

बैठक में सोमनाथ मुंडा, कुमार राजा, सुखैर भगत, राजनील तिग्गा, भूषण बाड़ा, रवि मिश्रा, जेपी पटेल, सतीश केडिया, चंद्रदेव गोप, संतोष कुमार, जवाहर लाल महथा, प्रकाश रजक, बिमला कुमारी, औबेदुल्लाह हक अंसारी, कमेश्वर यादव, परवीन्द्र सिंह, अवधेश कुमार सिंह, शिवनाथ मार्डी, राज बागची, स्टीफन मरांडी, बरक्कातुल्लाह, याहया सिद्दकी और श्रीकुमार सरकार समेत कई जिलाध्यक्ष मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही