Search

 
 
 

लातेहारः एसपी ने सरेंडर करने वाले नक्सनलियों के परिजनों के साथ की बैठक

एसपी कुमार गौरव ने छिपादोहर थाना क्षेत्र के सरेंडर करने वाले नक्सलियों व उनके परिजनों के साथ बैठक की. उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ, लंबित कार्यों को पूर्ण करने, पुरस्कार राशि, जमीन आवंटन, बच्चों की शिक्षा, आवास, आयुष्मान कार्ड व स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिलाने पर विस्तार से चर्चा की.
 
बैठक में उपस्थित एसपी व अन्य पुलिस अधिकारी.

Latehar : लातेहार एसपी कुमार गौरव ने छिपादोहर थाना क्षेत्र के सरेंडर करने वाले नक्सलियों व उनके परिजनों के साथ बैठक की. उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ, लंबित कार्यों को पूर्ण करने, पुरस्कार राशि, जमीन आवंटन, बच्चों की शिक्षा, आवास, आयुष्मान कार्ड व स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिलाने पर विस्तार से चर्चा की. परिजनों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए, जिस पर एसपी ने समाधान का आश्वासन दिया.


उन्होंने कहा कि पुलिस व जिला प्रशासन आप और आपके परिवार के साथ है. अगर कोई इमरजेंसी हो तो तुरंत संपर्क करें. उन्होंने जिले में शेष बचे नक्सलियों को सरकार की आत्मसमर्पण नीति "नई दिशा" के तहत मुख्यधारा में जुड़ने की अपील की.

 


ज्ञात हो की वर्ष 2025 से अब तक झारखंड सरकार की "नई दिशा" के तहत छिपादोहार थाना क्षेत्र के 12 समेत पूरे जिले में कुल 51 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.  बैठक में बरवाडीह एसडीपीओ भरत राम, डीएसपी संजीव मिश्रा, बरवाडीह बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, थाना प्रभारी यकीन अंसारी समेत अन्यम अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही