Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची जिला बाल संरक्षण शाखा में कई पदों पर नियुक्ति, आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  रांची जिला बाल संरक्षण इकाई में काउंसलर समेत अन्य पदों पर नियुक्ति होगी. यह नियुक्ति संविदा के आधार पर की जायेगी. इसको लेकर रांची जिला प्रशासन ने विज्ञापन जारी किया है. जारी विज्ञापन के आधार पर यहां सोशल वर्कर, काउंसलर और डाटा एनालिस्ट के लिए कुल तीन पदों पर नियुक्ति होनी है. आवेदन देने की अंतिम तिथि 25 जुलाई तय की गयी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिला बाल संरक्षण इकाई रांची समाहरणालय ब्लॉक बी कमरा संख्या 111 पर अपना आवेदन भेज सकते हैं. (पढ़ें, जमीयत-ए-उलेमा">https://lagatar.in/jamiat-e-ulema-hind-also-said-uniform-civil-code-is-not-acceptable-to-the-muslims-of-the-country/">जमीयत-ए-उलेमा

हिंद ने भी कहा, समान नागरिक संहिता देश के मुसलमानों को स्वीकार्य नहीं)

जाने हर माह कितनी मिलेगी सैलरी

  1. सोशल वर्क र: 18536 रूपये
  2. काउंसलर : 18536 रूपये
  3. डाटा एनालिस्ट : 18536 रूपये

एक साल के लिए होनी है नियुक्ति

रांची जिला प्रशासन द्वारा जारी विज्ञापन में कहा गया है कि प्रारंभिक चरण में यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए की जायेगी. एक वर्ष पूरा होने के बाद नियुक्ति के लिए गठित समिति उनके कार्यों की समीक्षा करेंगे. इस दौरान कार्य संतोषजनक पाये जाने पर अगले एक वर्ष के लिए संविदा के आधार पर नियुक्ति का नवीकरण किया जायेगा. आवेदक किसी भी स्थिति में पदों के लिए दावा पेश नहीं कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-rajya-sabha-mp-aditya-sahu-honored-vice-chancellor-dr-sp-agarwal/">रांची

: राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने किया कुलपति डॉ.एसपी अग्रवाल को सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही