Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: CIP में डॉक्टरों का सम्मान, कोरोना काल में योगदान के लिए ‘प्रशंसा पत्र’

Ranchi: रांची स्थित केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान के डॉक्टरों का “सम्मान समारोह” आयोजित किया गया. इस मौके पर धरती के भगवान डॉक्टरों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की ओर से इस कार्यक्रम आयोजन किया गया था. एसबीआई रांची मंडल के उप क्षेत्रीय प्रबंधक राघवेंद्र सिन्हा ने कोविड 19 महामारी के मुश्किल समय में मानव जाति के लिए निस्वार्थ सेवा और अथक प्रयासों के लिए सभी डॉक्टरों को धन्यवाद दिया. सीआईपी के निदेशक डॉ. वासुदेव दास ने महामारी के कठिन समय में अनवरत सेवा प्रदान करने वाले डॉक्टरों के सामर्थ्य, साहस और समर्पण की प्रशंसा की. इसे भी पढ़ें-विश्व">https://lagatar.in/world-population-day-honored-for-doing-better-in-family-planning/">विश्व

जनसंख्या दिवस: परिवार नियोजन में बेहतर करने वाले सम्मानित

कोरोना काल में डॉक्टरों के प्रयास को सलाम

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस टीम ने संस्थान के सभी संकाय सदस्यों और चिकित्सा अधिकारियों को कोविड 19 के समय किये गए कार्यो की सराहना करते हुए प्रशंसा पत्र प्रदान किया. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के मनीष कुमार सिंह, मंडल प्रबंधक बिक्री, अभिषेक कुमार, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक, और बिनोद कुमार, लाइफ मित्र ने “सम्मान समारोह” के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ये रहे मौजूद

इस मौके पर डॉ. जे.एस.कच्छप, उप चिकित्सा अधीक्षक सहित सीआईपी के अन्य शिक्षक डॉ. संजय खन्ना, डॉ क्षितिज, डॉ. ए.के. सुधांशु, डॉ. एम.के. मुखियार, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. रोशन खानंडे, डॉ. सुरेंद्र पालीवाल, डॉ. सौरव खानरा, डॉ. आलोक प्रताप, डॉ. अनिरुद्ध मुखर्जी, डॉ. चंद्रशेखर महतो, डॉ. सपना कुमारी और डॉ. नंदिता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-gangster-akhilesh-singh-was-in-jail-on-january-1-2013-but-havildar-gave-testimony-in-court-saw-him-running-in-baridih-on-the-same-day/">जमशेदपुर:

 गैंगस्टर अखिलेश सिंह एक जनवरी 2013 को जेल में था बंद, लेकिन हवलदार ने कोर्ट में दी गवाही- उसी दिन बारीडीह में उसे भागते देखा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही