Search

Ranchi : ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, मतदाता बूथों पर जाकर अपने नाम व डिटेल करें चेक

जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम, पता, उम्र, लिंग समेत अन्य विवरण का मिलान जरूर करें. अगर किसी तरह की गलती या त्रुटि मिलती है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय रहते दावा या आपत्ति दर्ज कराएं, ताकि अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले उसमें सुधार किया जा सके.
 
Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत आज रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) प्रकाशित किया जाएगा. इस दौरान सभी बूथों पर संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मौजूद रहेंगे और मतदाताओं को जरूरी जानकारी देंगे.

जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम, पता, उम्र, लिंग समेत अन्य विवरण का मिलान जरूर करें. अगर किसी तरह की गलती या त्रुटि मिलती है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय रहते दावा या आपत्ति दर्ज कराएं, ताकि अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले उसमें सुधार किया जा सके.

मतदान केंद्रों पर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के साथ एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट) मतदाताओं की सूची भी प्रकाशित की जाएगी. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए सभी पात्र मतदाताओं का सहयोग जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर सूची का सत्यापन जरूर करे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही