Ranchi : होली को लेकर पेयजल विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है. वाटर सप्लाई प्रभावित ना हो, इसको लेकर चारों डिविजन के कार्यपालक अभियंताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की एजेंसी और अपने इंजीनियरों को दिशा-निर्देश दिये हैं. रूक्का और बूटी डिविजन के कार्यपालक अभियंता राधेश्याम रवि ने अपने सभी सहायक एवं कनीय अभियंताओं को होली में वाटर सप्लाई सामान्य रहे, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही रेगुलर बेसिस पर पाइप लाइन की निगरानी करने को कहा है. अगर किसी क्षेत्र में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाये तो उसे युद्ध स्तर पर दुरूस्त करके अविलंब वाटर सप्लाई सुनिश्चत करें. उन्होंने आऊटसोर्सिंग एजेंसी को भी अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है. इधर हटिया डिविजन के कार्यपालक अभियंता सुशील टुडू और गोंदा डिविजन के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह ने अपने-अपने इंजीनियरों और मेटनेंनस कार्य देख रहे ठेकेदारों को दिशा-निर्देश जारी किया है. पेयजल विभाग ने नंबर भी जारी किया है. अगर वाटर सप्लाई प्रभावित रहे तो जारी नंबर पर शिकायत कर सकते हैं.
देवी के आवास पर CBI रेड पर बोली बीजेपी, जैसी करनी वैसी भरनी, जल्द सच्चाई आयेगी सामने [wpse_comments_template]
वाटर सप्लाई प्रभावित रहने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
रूक्का-बूटी डिविजन -राधेश्याम रवि, ईई-94319-69525
आपूर्ति क्षेत्र : विकास, रूक्का, बूटी मोड़, कोकर, दीपाटोली, कांटा टोली, बहु बाजार, सिरम टोली, ओवर ब्रीज, रेलवे, रेलवे कॉलानी, चुटिया, डोरंडा के कुछ क्षेत्र, निवारणपुर, मेन रोड, लालपुर, वर्द्धमान कम्पाऊंड, हिंदपीढ़ी, चर्च रोड, मोरहाबादी, बरियातू रोड, रिम्स, रातू रोड, पिस्का मोड़, हरमू रोड, किशोरगंज, मधुकम, पहाड़ी मंदिर क्षेत्र, अपर बाजार, रांची रेलवे, एमईएस नामकुम, दीपा टोली, होटवार, विधि विद्यान प्रयोगशाला होटवार, महिला बटालियन जैप, जैप-टू टाटिसल्वे, डेयरी फार्म, जेल, मॉडल हॉस्पिटल, झारखंड आमर्ड फोर्स, नामकुम और आसपास के क्षेत्र वाले पानी की दिक्कत होने पर ऊपर दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.हटिया डिविजन, सुशील टुडू, ईई -9431516030
आपूर्ति क्षेत्र : एचईसी कंपनी, हटिया, सिंह मोड़, लटमा, जगरनाथपुर, बिरसा चौक, डोरंडा, शुक्ला कॉलानी, हीनू, सेल व मेकॉन कॉलानी, हरमू हाऊसिंग कॉलानी, एजी, सीआरपीएफ, एचईसी, विद्युत बोर्ड कुसई, अशोक नगर, हटिया रेलवे व आसपास के क्षेत्रों में वाटर सप्लाई में दिक्कत हो तो हटिया डिविजन के सुशील टुडू के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.गोंदा डिविजन, अजय कुमार सिंह, ईई -94313-25479
आपूर्ति क्षेत्र : कांके रोड दोनों तरफ, सीएम हाऊस, राजभवन, विधानसभा अध्यक्ष आवास, चीफ जस्टिस आवास, सीआईपी, रिनपास, आईआईसीएम, गांधी नगर, जवाहर नगर व आसपास के क्षेत्र वाले गोंदा डिविजन के ईई से संपर्क कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : राबड़ी">https://lagatar.in/bjp-said-on-cbi-raid-on-rabri-devis-residence-pay-as-you-do-truth-will-come-out-soon/">राबड़ीदेवी के आवास पर CBI रेड पर बोली बीजेपी, जैसी करनी वैसी भरनी, जल्द सच्चाई आयेगी सामने [wpse_comments_template]
Leave a Comment