Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : DSPMU ने जारी की स्नातक नामांकन की दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट, 20-23 तक काउंसलिंग

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची ने स्नातक के विभिन्न पारंपरिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए वर्तमान सत्र की द्वितीय प्रोविजनल (औपबंधिक) प्रवेश सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है. इस सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 20 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली दूसरी चरण की काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची ने स्नातक के विभिन्न पारंपरिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए वर्तमान सत्र की द्वितीय प्रोविजनल (औपबंधिक) प्रवेश सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है. इस सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 20 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली दूसरी चरण की काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा.


विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का नाम दूसरी प्रवेश सूची में शामिल है, उन्हें निर्धारित तिथियों के दौरान अपने सभी मूल प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विभाग में उपस्थित होकर नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. उन्होंने सभी चयनित छात्रों से पूर्वाह्न 10:30 बजे संबंधित विभाग में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है.


कुलपति ने बताया कि प्रथम चरण की काउंसलिंग में बड़ी संख्या में छात्रों ने नामांकन कराया, लेकिन कुछ अभ्यर्थी विभिन्न कारणों से नामांकन नहीं ले सके. ऐसे विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय ने एक और अवसर देते हुए 24 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे संबंधित विभाग में उचित कारण एवं आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर नामांकन कराने की अनुमति दी है. हालांकि, यह सुविधा संबंधित विभाग में सीट उपलब्ध होने की स्थिति में ही मिलेगी.


उन्होंने यह भी जानकारी दी कि द्वितीय और तृतीय चरण की काउंसलिंग पूरी होने के बाद खेल कोटा के तहत प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 28 एवं 29 जुलाई 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा.


विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी पारंपरिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की अद्यतन शुल्क सूची भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है.


विश्वविद्यालय के आईटी इंचार्ज डॉ. अनुपम कुमार ने बताया कि दूसरी काउंसलिंग सूची में विभिन्न विषयों के दिव्यांग (Physically Handicapped) श्रेणी के चयनित अभ्यर्थियों के नाम भी शामिल हैं. ऐसे अभ्यर्थी अपने श्रेणी से संबंधित आवश्यक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कर संबंधित विभाग में नामांकन सुनिश्चित कर सकते हैं. यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही