Search

 
 
 

रांची: DSPMU कुलपति की शोधार्थियों व विभागाध्यक्षों के साथ बैठक, शैक्षणिक सुधार पर जोर

DSPMU के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने आज अपनी अध्यक्षता में दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया. इन बैठकों में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने और लंबित समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया. पहली बैठक में कुलपति ने विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों से जुड़े शोधार्थियों के साथ गहन संवाद किया.
 

Ranchi : DSPMU के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने आज अपनी अध्यक्षता में दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया. इन बैठकों में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने और लंबित समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया. पहली बैठक में कुलपति ने विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों से जुड़े शोधार्थियों के साथ गहन संवाद किया. 

 

इस दौरान उन्होंने शोधार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया. डॉ मनोहर ने कहा कि शोध कार्य के दौरान किसी भी प्रकार का शैक्षणिक अवरोध नहीं आना चाहिए, ताकि शोध की गुणवत्ता और पूर्णता सुनिश्चित हो सके. इस बैठक में बड़ी संख्या में शोधार्थियों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए. कुलपति की यह पहल शोधार्थियों के साथ सीधे संवाद की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है.

 

इसके बाद कुलपति ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की. इस बैठक में वर्ग तालिका, आगामी परीक्षाओं, अकादमिक स्थिति, विभागीय पुस्तकों और पाठ्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई. कुलपति ने निर्देश दिया कि स्नातक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

 

उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों को कार्य में बाधा नहीं बनने देना चाहिए, बल्कि उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग से समाधान तलाशना आवश्यक है. साथ ही, उन्होंने विश्वविद्यालय से जुड़ी समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन पर बल दिया.

 

कुलपति ने यह भी बताया कि अगले चरण में वे प्रत्येक विभाग के शिक्षकों के साथ सीधे संवाद कर समन्वय स्थापित करेंगे और विश्वविद्यालय के विकास के लिए ठोस लक्ष्य निर्धारित करेंगे. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही विश्वविद्यालय की समस्याओं का शीघ्र समाधान संभव है.

 

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी कुलपति ने लेखा विभाग और परीक्षा विभाग के साथ अलग-अलग बैठकें की थीं, जिनके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं. इस दौरान कुलसचिव डॉ धनंजय द्विवेदी भी उपस्थित रहे.

https://lagatar.in/latehar-various-rituals-performed-on-the-second-day-of-the-annual-festival-of-sankatmochan-bhavani-temple

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही