Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार का मेडिकल के बाद ईडी ने शुरू की पूछताछ

Advertisement
Advertisement
Ranchi: 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार हुए झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को ईडी की टीम कोलकाता से रांची लेकर आई है. जिसके बाद ईडी राजीव कुमार को मेडिकल चेकअप के सदर अस्पताल लेकर आयी. चेकअप के बाद ईडी की टीम राजीव कुमार से पूछताछ करेगी. इसे भी पढ़ें - CBI">https://lagatar.in/cbi-hands-over-documents-to-ed-sisodia-will-be-booked-in-money-laundering-case-kejriwal-said-every-morning-starts-the-game-of-cbi-ed/">CBI

ने ED के हवाले किये दस्तावेज, सिसोदिया पर दर्ज होगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस! बोले केजरीवाल, रोज सुबह CBI-ED का खेल शुरू कर देते हैं 

कोलकाता पुलिस की अड़चन के कारण रूकी थी पूछताछ

ईडी की रिमांड के बावजूद प. बंगाल पुलिस राजीव कुमार को रांची लाए जाने का विरोध कर रही थी. बंगाल पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि मामले में आगे के अनुसंधान के लिए राजीव कुमार की जरूरत है, ऐसे में उसकी कस्टडी ईडी को फिलहाल नहीं दी जा सकती. हालांकि कोर्ट ने राजीव को ईडी रिमांड में भेजने की इजाजत दे दी थी.

ईडी को छह दिनों का मिला है रिमांड

अधिवक्ता राजीव कुमार को बीते 31 जुलाई को कोलकाता पुलिस ने 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था. इसी मामले को लेकर रांची के PMLA के विशेष न्यायाधीश के कोर्ट में बीते 18 अगस्त को पेशी हुई थी. इस संबंध में ईडी के अनुरोध पर अधिवक्ता राजीव कुमार को पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया था. 18 अगस्त को राजीव कुमार की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई थी. इस दौरान ईडी ने 14 दिनों की रिमांड अवधि मांगी थी. इसपर कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद ईडी को छह दिनों के रिमांड पर दिया है. राजीव कुमार की रिमांड अवधि शनिवार से शुरू हो गयी है. इसे भी पढ़ें - आरबीआई">https://lagatar.in/article-in-rbis-bulletin-privatization-of-banks-on-a-large-scale-may-cause-more-harm-than-profit/">आरबीआई

के बुलेटिन में लेख, बड़े पैमाने पर बैंकों के निजीकरण से फायदे से अधिक नुकसान संभव
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही