Search

 
 
 

रांचीः टाउन सीओ से ED ने कारोबारी विष्णु अग्रवाल के मॉल और जमीन की ली जानकारी

 
Ranchi: टाउन सीओ अमित भगत सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष उपस्थित हुए. इस दौरान ईडी ने उनसे कारोबारी विष्णु अग्रवाल के सर्कुलर रोड स्थित न्यूक्लियस मॉल की जमीन और सिरमटोली स्थित जमीन के बारे में जानकारी ली. ईडी ने इन दोनों जमीन के कागजात के साथ सीओ को बुलाया था. सीओ देर शाम पांच बजे ईडी ऑफिस से बाहर निकले. बता दें कि विष्णु अग्रवाल से बीते 22 जून को करीब 8 घंटे तक पूछताछ की गई थी. वहीं दूसरी ओर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक हामिद अख्तर से ईडी मंगलवार को पूछताछ करेगी. इसे पढ़ें-कुवैत">https://lagatar.in/migrant-laborer-of-vishnugarh-stranded-in-kuwait-pleaded-for-help/">कुवैत

में फंसे विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर ने लगाई मदद की गुहार

ईडी हामिद अख्तर से कई बिंदुओं पर करेगी पूछताछ

हामिद अख्तर से ईडी यह जानना चाहती है कि किस नियम के तहत उन्होंने जेल में बंद एक कैदी निलंबित आईएएस छवि रंजन की दूसरे कैदी प्रेम प्रकाश से मुलाकात करायी थी. ईडी ने पूर्व में उनसे जेल की सीसीटीवी फुटेज मांगी थी जो अब तक ईडी को उपलब्ध नहीं कराया गया है. कोर्ट के आदेश के बावजूद जेल अधीक्षक ने सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं उपलब्ध कराया, इससे संबंधित कई सवालों की सूची ईडी ने तैयार रखी है. ईडी उनसे यह भी सवाल पूछेगी कि कैदियों को मदद पहुंचाने के एवज में उन्हें क्या लाभ हुआ. इसे भी पढ़ें-यौन">https://lagatar.in/mla-dhullu-accused-of-sexual-exploitation-and-rape-continues-to-get-relief-from-the-high-court/">यौन

शोषण और रेप के आरोपी विधायक ढुल्लू को हाईकोर्ट से राहत जारी

जेल मैनुअल के उल्लघंन का आरोप

हामिद अख्तर पर मनी लॉड्रिंग के आरोपियों को जेल मैनुअल का उल्लंघन कर मदद करने का आरोप है. मनरेगा घोटाला, अवैध खनन, भूमि घोटाला, पद का दुरुपयोग कर काली कमाई सहित आधा दर्जन से अधिक चर्चित मामलों के आरोपियों को ईडी ने मनी लांड्रिंग के तहत जेल भेजा था. ईडी को पुख्ता सूचना मिली कि जेल में कैदियों को जेल मैनुअल का उल्लंघन कर मदद पहुंचाया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही