Search

 
 
 

रांची: Curesta Hospital में बुजुर्ग को मिली नई जिंदगी, पेसमेकर से बची जान

 
Ranchi: दी क्यूरेस्टा हॉस्पिटल में 72 वर्षीय बुजुर्ग को पेसमेकर लगाई गई. चिकित्सकों की टीम ने आधे घंटे तक ऑपरेशन कर पेस मेकर लगाकर मरीज की जान बचाई. जब मरीज को लाया गया था, तब बेहोशी और कमजोरी के कारण उसकी हालत गंभीर थी. लेकिन चिकित्सकों ने उनका इलाज कर उन्हें नया जीवन दे दिया. ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ कुमार प्रवीण ने कहा कि मरीज को अभी तक का सबसे आधुनिक ड्यूएल चैंबर पेसमेकर लगाया गया है. मरीज की हालत अब काफी बेहतर है. स्वास्थ्य में काफी तेजी से सुधार हो रहा है. मरीज के परिजनों ने डॉक्टर्स और दी क्यूरेस्टा हॉस्पिटल की सेवा भावना और आधुनिक तरीके से की गई इलाज की काफी सराहना की. इसे भी पढ़ें– आज">https://lagatar.in/cant-criticize-pm-modi-today-danger-of-going-to-jail-said-former-supreme-court-judge/">आज

पीएम मोदी की आलोचना नहीं कर सकते, जेल जाने का खतरा, बोले, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज, कानून मंत्री बरसे
बता दें कि क्यूरेस्टा हॉस्पिटल में मरीजों की सेवा की लिए आधुनिक उपकरणों द्वारा प्रख्यात नेफ़्रोलॉजिस्ट डॉ घनश्याम सिंह के देखरेख मे डायलिसिस की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है. इस हॉस्पिटल मे गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की सुविधा भी विशेषज्ञ डॉक्टर्स के द्वारा शुरू की गई है. लेपरोस्कॉपिक और जनरल सर्जरी के साथ-साथ स्त्री रोग, हड्डी रोग, शिशु रोग, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और जनरल मेडिसिन की आधुनिक सुविधा पहले से उपलब्ध है. मरीजों के लिए यह बेहतर अस्पताल माना जाता है. इसलिए दूसरे जिले से भी मरीज आपात स्थिति में यहां पहुंचकर बेहतर होकर जाते हैं. इसे भी पढ़ें– आर्थिक">https://lagatar.in/good-news-on-the-economic-front-india-will-be-the-worlds-third-largest-economy-by-2029-sbi-report/">आर्थिक

मोर्चे पर गुड न्यूज, 2029 तक भारत होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी : एसबीआई की रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही