Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: तिरंगा यात्रा में दिखा उत्साह, सैकड़ों लोग हुए शामिल

Advertisement
Advertisement
Ranchi : आजादी के अमृत महोत्सव के `हर घर तिरंगा` अभियान के तहत रांची नगर निगम की ओर से शनिवार को तिरंगा रैली निकाली गई. नगर निगम कार्यालय से लेकर शहीद चौक तक निकाली गई तिरंगा रैली में सैकड़ों लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. तिरंगा रैली मे मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर,पार्षद, निगम के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए. साथ साथ सेल्फ हेल्प ग्रूप (एसएचजी) की महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. बता दें कि रांची नगर निगम की ओर से 10 अगस्त तक सभी राजधानीवासियों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुफ्त में तिरंगा दिया जायेगा. प्रभात फेरी से प्रत्येक वार्ड में तिरंगा बांटा जाएगा. इसे भी पढ़ें-पब्लिसिटी">https://lagatar.in/collect-rs-10-lakh-from-the-person-who-filed-a-publicity-stunt-petition-sc-orders-delhi-police/">पब्लिसिटी

स्‍टंट वाली याचिका दायर करने वाले से 10 लाख रुपये वसूलो, SC ने दिल्‍ली पुलिस को दिया आदेश

`हर घर तिरंगा` अभियान में लें भाग-आशा लकड़ा

तिरंगा रैली के दौरान मेयर आशा लकड़ा ने कहा, "आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर रांची नगर निगम ने अपने जनप्रतिनिधियों और महिला समितियों के सहयोग से तिरंगा यात्रा निकाली . हम लोग प्रभात फेरी करके अभियान भी चला रहे हैं ताकि हर घर पर तिरंगा लगे. राजधानीवासी तिरंगा यात्रा को लेकर उत्साह में हैं." इसे भी पढ़ें-आम">https://lagatar.in/aam-aadmi-party-and-bjp-clash-over-liquor-policy-lg-suspends-11-officers-including-excise-commissioner/">आम

आदमी पार्टी और भाजपा शराब नीति पर भिड़े, LG ने एक्साइज कमिश्नर समेत 11 अफसर सस्पेंड किये
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/ttttt-6.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

"स्वतंत्रता सेनानियों को दे रहें श्रद्धांजलि"

वहीं उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि देश के स्वतंत्रता का 75 वां वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के हर घर तिरंगा अभियान से हम अपने स्वतंत्रा सेनानियों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. देश का स्वाभिमान पूरे विश्व में सबसे ऊपर रहे, इस उद्देश्य से हम लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही