Search

 
 
 

Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित, छात्रों ने ली प्लास्टिक मुक्त जीवन की शपथ

झारखंड वन विभाग एवं एनएसएस यूनिट-2, मारवाड़ी कॉलेज इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ.
 

Ranchi : झारखंड वन विभाग एवं एनएसएस यूनिट-2, मारवाड़ी कॉलेज इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ.

 

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कॉलेज कैंपस में पौधारोपण कर की. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी पौधे लगाए. प्राचार्य ने विद्यार्थियों को ऐसे पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जो अधिक मात्रा में ऑक्सीजन उत्सर्जित करते हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं.

 

मुख्य वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता पर जोर दिया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को कपड़े से बने थैले वितरित किए गए और प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने का संकल्प दिलाया गया. साथ ही विद्यार्थियों से यह संदेश अपने घरों और कक्षाओं तक पहुंचाने की अपील की गई.

 

कार्यक्रम के अंत में एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर अनुभव चक्रवर्ती, शिक्षक डॉ. संतोष रजवार, डॉ. घनश्याम जायसवाल, एनएसएस टीम लीडर मिस यति झा और सभी स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली. कार्यक्रम को सफल बनाने में सूरज, यति झा, सिद्धांत, लकी, खुशी, ज्योति, गणेश, श्रुति एवं प्राची की विशेष भूमिका रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही