Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : JSSPS में प्रशिक्षु के सुसाइड को लेकर परिजन आक्रोशित, मंत्री ने कहा - होगी कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राजधानी के खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर के गर्ल्स हॉस्टल में झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) की प्रशिक्षु ने मंगलवार की रात आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान दुमका की रहने वाली 16 वर्षीय कल्पना कुमारी के रूप में हुई है. कल्पना के पिता नहीं हैं. इस मामले को लेकर परिजन काफी आक्रोशित हैं. बुधवार की सुबह परिजन पहले जेएसएसपीएस हॉस्टल पहुंचे, उसके बाद रिम्स आकर कल्पना का शव देखकर काफी आक्रोशित हो गए. उनकी मानें तो जेएसएसपीएस की गलती के कारण लगातार बालिका हॉस्टल परिसर में इस तरह की घटना घट रही है. कल्पना के परिजनों ने मेडिकल टीम गठित कर पोस्टमार्टम करने की मांग की है. रिम्स परिसर में जेएसएसपीएस के पदाधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और पुलिसिया कार्रवाई की गई. इसे भी पढ़ें -स्वास्थ्य">https://lagatar.in/controversy-increases-over-appointment-of-departmental-secretary-by-health-minister-banna-gupta-saryu-raises-questions/">स्वास्थ्य

मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा विभागीय सचिव नियुक्ति पर बढ़ा विवाद, सरयू ने उठाए सवाल

मंत्री बोले होगी कार्रवाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/hafi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> खेल मंत्री हफीजुल हसन ने कहा है कि, इस मामले पर कार्रवाई का आदेश दे दिया गया है और एफआईआर भी हो गया है. साथ ही मंत्री ने कहा कि हमलोग जांच करवाते हैं कि इस तरह का मामला क्यों हो रहा है. उन्होंने कहा कि हम आश्वस्त करवाते हैं कि आने वाले दिनों में नया खेलगांव देखने को मिलेगा. इसे भी पढ़ें -CM">https://lagatar.in/cms-press-advisor-wrote-a-letter-ed-said-wife-is-ill-give-time-after-january-22/">CM

के प्रेस सलाहकार ने ED को लिखा पत्र, कहा – पत्नी है बीमार, 22 जनवरी के बाद दें वक्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही