Search

 
 
 

रांची : जेल में गला काट कर आत्महत्या करने वाले कैदी के परिजनों ने शव के साथ कांके चौक किया जाम

 
Ranchi : होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में गला काट कर आत्महत्या करनेवाले कैदी रहमतुल्लाह अंसारी के परिजनों ने गुरुवार को शव के साथ कांके चौक जाम कर दिया. इससे पहले रिम्स में रहमतुल्लाह के शव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया. उसकी वीडियोग्राफी भी करायी गयी. सैकड़ों की संख्या में परिजन और गांव के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद परिजन व साथ आये लोग शव के साथ कांके चौक पहुंचे और रोड जाम कर दिया.

परिजनों का आरोप, जेल में गला काट कर रहमतुल्लाह की हत्या की गयी

शव के साथ राेड जाम कर रहे परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि रहमतुल्लाह अंसारी का गला काटकर जेल में हत्या की गयी है. मालूम हो कि बुधवार को जेल प्रशासन द्वारा गंभीर हालत में कैदी रहमतुल्लाह को रिम्स में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. रहमतुल्लाह मूल रूप से कांके थाना क्षेत्र के हुसिर का रहने वाला था. कांके पुलिस ने कार चुराने के आरोप में दो अप्रैल 2022 को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा था.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-bjp-gets-responsibility-blooming-lotus-on-26-assembly-seats-of-cg/">झारखंड

भाजपा को मिली CG की 26 विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही