Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : अभिजीत हत्याकांड में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ FIR

राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना इलाके में कल (रविवार) सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ था. युवक की पहचान अभिजीत तिवारी के रूप में हुई थी. मृतक अभिजीत तिवारी के परिवारवालों ने इस हत्याकांड में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना इलाके में कल (रविवार) सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ था. युवक की पहचान अभिजीत तिवारी के रूप में हुई थी. मृतक अभिजीत तिवारी के परिवारवालों ने इस हत्याकांड में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

 

पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस मृतक युवक अभिजीत तिवारी के मोबाइल के सीडीआर को खंगालने की तैयारी कर रही है, जिससे पुलिस को यह जानकारी मिल सके कि अभिजीत ने अंतिम बार किससे बात की थी.

 

इस मामले को लेकर टाटीसिल्वे थानेदार ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है. आपको बता दें कि रविवार (19 अप्रैल) की सुबह एक युवक का शव मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की और शव की शिनाख्त की थी. फिलहाल युवक की हत्या कैसे हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही