Search

 
 
 

रांचीः दो करोड़ रंगदारी व जान मारने की धमकी मामले में एफआईआर दर्ज

भुक्तभोगी मुकेश श्रीवास्तव ने थाने में दिए अपने आवेदन में कहा है कि इंटरनेशनल कॉल करने वाले खुद को राहुल सिंह बताया. उसने धमकी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर पैसा नहीं दिया तो अंजाम बुरा होगा. उसने जान से मारने की धमकी भी दी.  रातू थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
 

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना में दो करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. बताया जाता है कि मुकेश श्रीवास्तव के व्हाट्सएप पर इंटरनेशनल कॉल कर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है. इस संबंध में रातू थाने में मुकेश कुमार श्रीवास्तव के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है.

 


भुक्तभोगी मुकेश श्रीवास्तव ने थाने में दिए अपने आवेदन में कहा है कि इंटरनेशनल कॉल करने वाले खुद को राहुल सिंह बताया. उसने धमकी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर पैसा नहीं दिया तो अंजाम बुरा होगा. उसने जान मारने की भी बात कही. इस संबंध में रातू थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जिस नंबर से कॉल आई है उसकी जांच की जा रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही