Search

 
 
 

रांची : पुंदाग रोड स्थित ओक फॉरेस्ट अपार्टमेंट में लगी आग

 
Ranchi :  अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पुंदाग रोड स्थित एक बहुमंजिला ओक फॉरेस्ट अपार्टमेंट में आज सोमवार को आग लग गयी. शॉर्ट सर्किट की वजह से बिल्डिंग के बेसमेंट में आग लगी है. इस अगलगी से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गयी. आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अभी तक किसी भी तरह के नुकसान का आकलन नहीं किया गया है. (पढ़ें, सीएम,">https://lagatar.in/youtuber-arrested-from-garhwa-for-making-objectionable-remarks-against-cm-speaker-and-minister/">सीएम,

स्पीकर और मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला यू-ट्यूबर गढ़वा से गिरफ्तार)

आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है:

जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी बिजली के पैनल में शॉर्ट सर्किट हुआ. शॉर्ट सर्किट की वजह से उससे चिंगारी  निकलने लगी और आग लग गयी. देखते ही देखते आग की लपटें पूरी सर्किट पर फैल गयीं और बेसमेंट धुआं-धुआं हो गया. बिल्डिंग से निकल रहे धुएं को देखकर कुछ लोग बेसमेंट की ओर दौड़े और फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया. बता दें कि जिस बहुमंजिला इमारत में आग लगी है, उस अपार्टमेंट में शहर के कई बड़े नेता और अधिकारी रहते हैं. अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो करोड़ों का नुकसान होने के साथ-साथ जानमाल की भी हानि हो सकती थी. इसे भी पढ़ें : J&K">https://lagatar.in/jk-pakistani-intruder-killed-by-bsf-in-arnia/">J&K

: अरनिया में BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही