Search

 
 
 

सीएम, स्पीकर और मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला यू-ट्यूबर गढ़वा से गिरफ्तार

 
Ranchi :  सीएम, स्पीकर और मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला यू ट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया गया है. रांची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए भौकाल यू ट्यूब चैनल के रिपोर्टर मीकू खान को गढ़वा से गिरफ्तार किया है. गौरतलब कि सीएम हेमंत सोरेन, स्पीकर रविंद्र नाथ महतो और मंत्री मिथिलेश ठाकुर के बारे में सोशल मीडिया पर अमर्यादित और आपतिजनक तथ्यों को प्रचारित करने को लेकर अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. यह शिकायत जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने बीते 29 जुलाई को की थी. (पढ़ें, J&K">https://lagatar.in/jk-pakistani-intruder-killed-by-bsf-in-arnia/">J&K

: अरनिया में BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया)

क्या है मामला

थाना में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि सीएम हेमंत सोरेन, विधानसभा स्पीकर रविंद्र नाथ महतो और मंत्री मिथिलेश ठाकुर के बारे में आपतिजनक, अनर्गल एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो अपलोड किया गया है. जो किसी भौकाल टीवी के नाम के यूट्यूब चैनल के नाम से प्रसारित किया जा रहा है. उस वीडियो में मुख्यमंत्री का नाम लेकर काफी अनुवादित एवं अपमानजनक साक्ष्य पेश कियाा गया है, जो बहुत ही आपतिजनक एवं खेद का विषय है. इसे भी पढ़ें : ITR">https://lagatar.in/today-is-the-last-chance-to-file-itr-if-you-miss-then-you-will-have-to-pay-fine/">ITR

फाइल करने का आज अंतिम मौका, चूके तो फिर भरना पड़ेगा जुर्माना

सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का प्रयास 

इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी एवं आपत्तिजनक तथ्यों से अमन चैन एवं सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है. जिससे झारखंडवासी मर्माहत है. इसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी रोष और आक्रोश है. इस तरह से आपतिजनक तथ्यों का प्रसारण करके तमाम झारखंडियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को आहत करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है. इससे राज्य में अशांति फैलने का खतरा है. यूट्यूब चैनल के संचालक, रिपोर्टर और जो व्यक्ति बयानबाजी कर रहा है, उसे चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाये. साथ ही वीडियो के प्रसारण पर रोक लगायी जाये. साथ ही जो भी ऐसे तथ्यों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करते हैं, उनपर भी कार्रवाई की जाये. इसे भी पढ़ें : यहां">https://lagatar.in/only-rigging-is-happening-here-i-will-sit-ed-everyone-will-be-investigated/">यहां

सिर्फ धांधली हो रही है, ईडी बैठाउंगा, सबकी जांच होगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही