Ranchi: राजधानी रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्र स्थित दो अपार्टमेंट में रविवार को आग लग गई. आग दोनों अपार्टमेंट के बेसमेंट में लगी. इस वजह से थोड़ी देर के लिए दोनों ही स्थानों पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया. पहली आग लगने की घटना बरियातू थाना क्षेत्र में हुई और दूसरी घटना पंडरा ओपी क्षेत्र में हुई. इस घटना में दो वाहन जल गए. इसे पढ़ें- रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-by-election-nomination-from-tuesday-upa-nda-candidates-have-not-come-in-the-fray/">रामगढ़
उपचुनावः मंगलवार से नामांकन,UPA-NDA प्रत्याशी नहीं आए हैं मैदान में
कर्मियों के आमरण अनशन का छठा दिन, अबतक 6 गए अस्पताल, मिले बोरियो विधायक [wpse_comments_template]
उपचुनावः मंगलवार से नामांकन,UPA-NDA प्रत्याशी नहीं आए हैं मैदान में
जोड़ा तालाब के पास अपार्टमेंट के बेसमेंट में लगी आग
आग लगने की पहली घटना बरियातू थाना क्षेत्र के जोड़ा तालाब के पास स्थित अपार्टमेंट की है. यहां राजेंद्र एनक्लेव नामक अपार्टमेंट के बेसमेंट में शार्ट सर्किट से आग लग गई. बेसमेंट में लगी आग की वजह से एक बाइक और एक कार जल गई. सूचना के बाद पुलिस और अग्निशमन वाहन को मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया. इसके बाद अग्निशमन वाहन के पहुंचने के बाद पूरी तरह से आग पर काबू पाया गया.शिवम अपार्टमेंट के बेसमेंट में लगी आग
आग लगने की दूसरी घटना पंडरा ओपी क्षेत्र के काजू बगान की है. जहां शिवम अपार्टमेंट के बेसमेंट में आग लग गई. इससे अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया. इसे भी पढ़ें-अनुबंध">https://lagatar.in/sixth-day-of-fast-unto-death-of-contract-workers-so-far-6-have-gone-to-hospital-met-borio-mla/">अनुबंधकर्मियों के आमरण अनशन का छठा दिन, अबतक 6 गए अस्पताल, मिले बोरियो विधायक [wpse_comments_template]
Leave a Comment