Ranchi : राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू बाजार स्थित इमली चौक के पास आपसी विवाद में फायरिंग हुई है. हालांकि अरगोड़ा थाना पुलिस त्वरित कारवाई करते हुए अफरोज नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी बीएसएफ से सेवानिवृत है. जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में अफरोज ने हवाई फायरिंग की थी, आवाज सुनकर आसपास दहशत मच गई. किस वजह से फायरिंग की गई, अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. सूचना पर पहुंची अरगोड़ा थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें - पटना:">https://lagatar.in/patna-tejashwi-yadav-attacked-bjp-said-fear-of-2024-inside-bjp/">पटना:
तेजस्वी यादव ने BJP पर बोला हमला, कहा- BJP के अंदर 2024 का डर [wpse_comments_template]
रांची : हरमू में आपसी विवाद में फायरिंग

Leave a Comment