Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के पंडरा में जमीन विवाद में चली थी गोली, सरगना संजय पांडे समेत 5 अरेस्ट

राजधानी के पंडरा क्षेत्र में शनिवार रात हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर घटना के मुख्य आरोपी समेत कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :   राजधानी के पंडरा क्षेत्र में शनिवार रात हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर घटना के मुख्य आरोपी समेत कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

 

गिरफ्तार आरोपियों में संजय पांडे (मुख्य आरोपी), बबलू, रवि, अज्जू साह के अलावा एक अन्य सहयोगी शामिल है. पुलिस इन सभी आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश करेगी, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.

 

संदीप और संजय गिरोह के बीच हुई थी हिंसक झड़प

गौरतलब है कि पंडरा इलाके के मान्या टावर के पास शनिवार की रात संदीप और संजय गिरोह के बीच हिंसक झड़प हुई थी. वर्चस्व की इस जंग में अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं,  जिसमें तीन युवक आकाश, विकास और रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. 

 

जमीन विवाद को लेकर चली थी गोलियां

बताया जा रहा है कि एक विवादित जमीन की बिक्री हुई थी, जिसके पैसों के बंटवारे को लेकर दोनों गुटों में विवाद चल रहा था, जो शनिवार की रात हिंसक झड़प में बदल गई. पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय है. 

 

जमीन कब्जा और विवादित संपत्तियों की सौदेबाजी करना इनका व्यापार बन चुका है. पुलिस की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए. इस सिलसिले में जमीन से जुड़े एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही