Search

 
 
 

रांची : ईडी ऑफिस पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मुन्नम संजय, पूछताछ शुरू

 
Ranchi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मुन्नम संजय सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ऑफिस पहुंचे. जिसके बाद उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है. देवघर में चर्चित राय बंगला की जमीन खरीद मामले में भी ईडी ने कई लोगों को समन किया है. देवघर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मुन्नम संजय समेत कई अन्य लोगों को भी ईडी ने समन भेजा है. इस मामले में भाजपा नेता अभिषेक आनंद झा, अमरनाथ टेकरीवाल समेत अन्य लोगों से भी ईडी पूछताछ करेगी. बीते 23 अगस्त को ईडी ने मुन्नम संजय, योगेंद्र तिवारी समेत कई अन्य लोगों के कुल 32 ठिकाने पर छापेमारी की थी. इसे भी पढ़ें - चारा">https://lagatar.in/fodder-scam-35-acquitted-by-cbi-court-90-convicted/">चारा

घोटाला : CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला, 35 बरी

योगेंद्र तिवारी से ईडी सोमवार को भी करेगी पूछताछ

वहीं दूसरी तरफ झारखंड के बड़े शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को सोमवार को दोबारा ईडी के समक्ष उपस्थित होना है. शनिवार के दिन ईडी ने तकरीबन सात घंटे तक योगेंद्र से पूछताछ की थी. योगेंद्र को उससे जुड़ी सारी कंपनियों के दस्तावेज के साथ उपस्थित होने का निर्देश ईडी ने दिया था. सोमवार को ईडी के समक्ष वह सारे दस्तावेजों के साथ उपस्थित होंगे. वहीं योगेंद्र तिवारी के छोटे भाई अमरेंद्र तिवारी से मंगलवार को पूछताछ होगी. अमरेंद्र को भी ईडी द्वारा भेजा गया यह दूसरा समन है. पहले समन पर अमरेंद्र ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित नहीं हुआ था. इसे भी पढ़ें -चारा">https://lagatar.in/fodder-scam-more-than-50-convicted-including-former-mla-gulshan-lal-azmani/">चारा

घोटाला : पूर्व विधायक गुलशन लाल आजमानी समेत 50 से अधिक दोषी करार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही