Search

रांची : निशुल्क ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर शुरू,11 जून को समापन

Ranchi : झारखंड वॉलीबॉल संघ की ओर से 4 जून से 11 जून तक सभी जिलों में ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है. रांची जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा 4 जून से 11 जून तक मारवाड़ी युवक व्यायामशाला और रांची विश्वविद्यालय के मैदान में ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया गया. जिसमें रांची विश्वविद्यालय स्थित मैदान में संजय ठाकुर व विश्वजीत नंदी के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है. वहीं मारवाड़ी युवक व्यायामशाला में देवनाथ यादव, मनीष तिग्गा, सौरव कुमार, शुभम कुमार, आनंद सिंह प्रशिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं. इसे भी पढ़ें - सुहागरात">https://lagatar.in/dead-bodies-of-bride-and-groom-were-found-on-the-bed-of-honeymoon-everyone-was-shocked-to-hear-the-reason/">सुहागरात

की बेड पर ही मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश, कारण सुन सब हैरान

नि:शुल्क है शिविर

रांची में ये शिविर नि:शुल्क आयोजित की जा रही है. सभी जगहों पर खिलाड़ियों के रिफ्रशमेंट की भी व्यवस्था की गई है. 11 जून को इस शिविर की समाप्ति के अवसर पर सभी खिलाड़ियों के बीच प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे. इस अवसर पर पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी व वॉलीबॉल प्रेमी रामा शंकर सिंह, भोला प्रताप सिंह, रतनलाल, आनंद जालान, अनिल कुमार गुप्ता, संजय सिंह, सुशील कुमार, राम सुधीर झा और वालीबॉल के कई नामचीन खिलाड़ी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें - जुआ">https://lagatar.in/ranchi-police-raid-gambling-den-15-people-arrested-with-four-lakh-cash/">जुआ

अड्डा पर रांची पुलिस की छापेमारी, 15 जुआरी 4 लाख नकद के साथ गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp