Search

 
 
 

रांची: JCB की खुदाई में फटी गैस पाइपलाइन, तुरंत किया गया ठीक

Ranchi: आईएसएम चौक के पास सोमवार को नाली निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान गेल की गैस पाइपलाइन में सुराख हो गया, जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया.घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
 

Ranchi: आईएसएम चौक के पास सोमवार को नाली निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान गेल की गैस पाइपलाइन में सुराख हो गया, जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया.

 

घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत काम रोकने की मांग की और प्रशासन को इसकी सूचना दी. गैस रिसाव के कारण कुछ देर के लिए इलाके में दहशत का माहौल बना रहा.

 

सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पाइपलाइन को जल्दी ही दुरुस्त कर दिया. हालांकि एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही