Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची को मिले 500 बी टाइप और 100 जंबो सिलेंडर, NHM ने किया प्रबंध

Ranchi : रांची में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी कुछ हद तक दूर होगी. एनएचएम- NHM झारखंड की ओर से रांची जिला में हो रही ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए 500 बी टाइप सिलेंडर और 100 जंबो सिलेंडर दिए गए हैं. ये सिलेंडर रांची के विभिन्न कोविड अस्पतालों को दिये जाने हैं. सदर को 300 बी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत है, जिसकी डिमांड डीसी से की गयी थी. वहीं मैनीफोल्ड सिस्टम से निर्बाध रूप से ऑक्सीजन फ्लो मेंटेन रखने के लिए 20 जंबो सिलेंडर की दरकार है. अन्य सिलेंडर विभिन्न कोविड अस्पतालों में भेजे जाने हैं, ताकि मरीजों को सिलेंडर की कमी न हो.

किया गया दावा- सदर अस्पताल में नहीं होगी ऑक्सीजन की किल्लत

सदर अस्पताल में सिलेंडर की कमी के कारण सही से मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही थी. सदर में 300 मरीज भर्ती हैं और 700 सिलेंडर ही थे, जिससे एक सिलेंडर खाली होने के बाद ही उसे रिफिल के लिए भेजा जा रहा था. इसलिए सिलेंडर का स्टॉक नहीं हो पा रहा था. सिलेंडर की संख्या बढ़ जाने से स्टॉक में ऑक्सीजन मौजूद रहेगा ताकि इमरजेंसी हाल में मरीजों को उपलब्ध कराया जा सके. जंबो सिलेंडर के आ जाने से तीन मैनीफोल्ड के जरिए निर्बाध रूप से ऑक्सीजन की सप्लाई आईसीयू में की जा सकेगी. सदर में अब 3 मैनीफोल्ड सिस्टम संचालित किए जा रहे हैं. जंबो सिलेंडर की कमी के कारण फुल फ्लो में ऑक्सीजन नहीं दिया जा रहा था, जिसे अब दूर कर लिया जाएगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही