Search

 
 
 

रांची : लालपुर स्थित श्रेया गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने लगायी फांसी, पुलिस जांच में जुटी

 
Ranchi : राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित श्रेया गर्ल्स हॉस्टल में रह रही छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. छात्रा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी. छात्रा की पहचान शगुफ्ता परवीन के रूप में हुई है. जो बोकारो जिले के लालपनिया की रहने वाली है. छात्रा ने हॉस्टल  अपने कमरे में फांसी लगा ली है. इसे भी पढ़ें - मेगा">https://lagatar.in/grahan-at-mega-food-park/">मेगा

फूड पार्क पर ग्रहण

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी हॉस्टल प्रबंधन ने लालपुर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. छात्रा ने क्यों फांसी लगाकर आत्महत्या की है अब तक इसके पीछे का सही वजह सामने नहीं आ पायी है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और इसकी जानकारी छात्रा के परिजनों को दे दी गई है.

 परीक्षा में फेल होने से थी परेशान 

श्रेया गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने बताया कि शगुफ्ता वूमेंस कॉलेज से बी कॉम की पढ़ाई कर रही थी, लेकिन सेमेस्टर 3 के परीक्षा में फेल हो गयी थी. इसी वजह से वह कुछ दिनों से काफी परेशान थी. छात्राओं ने आशंका जतायी है कि परीक्षा में फेल होने की वजह से ही शगुफ्ता ने आत्महत्या की है. इसे भी पढ़ें - RIMS:">https://lagatar.in/life-in-the-paying-ward-of-influential-prisoners-jinga-lala/">RIMS:

रसूखदार कैदियों की पेइंग वार्ड में लाइफ “जिंगा लाला” [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही