Search

 
 
 

Ranchi : राज्यपाल ने किया श्री राम वाटिका का उद्घाटन, बोले– मंदिर आस्था के साथ सेवा व संस्कार के भी केंद्र

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को रांची के महात्मा गांधी मार्ग स्थित श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की. पूजा के बाद राज्यपाल ने मंदिर परिसर में नवनिर्मित वातानुकूलित सामुदायिक भवन श्री राम वाटिका का उद्घाटन किया.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को रांची के महात्मा गांधी मार्ग स्थित श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की. पूजा के बाद राज्यपाल ने मंदिर परिसर में नवनिर्मित वातानुकूलित सामुदायिक भवन श्री राम वाटिका का उद्घाटन किया.

 

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना के स्थान नहीं हैं, बल्कि वे समाज में आध्यात्मिक चेतना, सेवा-भाव, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कारों को मजबूत करने वाले महत्वपूर्ण केंद्र भी हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि श्री राम वाटिका धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक सेवा और जनकल्याण की गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र बनेगी.

Uploaded Image

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी मार्ग स्थित श्री हनुमान मंदिर लंबे समय से जनआस्था के साथ-साथ सामाजिक सेवा का भी केंद्र रहा है. मंदिर परिसर में समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा समाजहित के अनेक कार्य किए जाते रहे हैं. राज्यपाल ने सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए श्री हनुमान मंदिर समिति, पंजाबी हिंदू बिरादरी और सभी सहयोगकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

 

राज्यपाल ने अपने संबोधन में भगवान श्रीराम और प्रभु हनुमान के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा, समर्पण, विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श उदाहरण है. उन्होंने कहा कि शक्ति तभी सार्थक होती है, जब उसमें विनम्रता हो और ज्ञान तभी श्रेष्ठ माना जाता है, जब उसका उपयोग समाज की सेवा के लिए किया जाए. गोस्वामी तुलसीदास की पंक्तियों परहित सरिस धरम नहि भाई, पर पीड़ा सम नहि अधमाई का उल्लेख करते हुए उन्होंने परोपकार और सेवा को भारतीय संस्कृति का सर्वोच्च धर्म बताया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही