Search

 
 
 

रांची : शिक्षा मेले का भव्य आयोजन, नामी यूनिवर्सिटीज ने दिया करियर मार्गदर्शन

शिक्षा मेले का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन देने का प्रयास किया गया. इस मेले का मुख्य उद्देश्य केवल एडमिशन प्रक्रिया तक ही सीमित नहीं रही बल्कि छात्रों को उनके करियर के बेहतर विकल्पों से अवगत कराना रहा.
 

Ranchi : शिक्षा मेले का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन देने का प्रयास किया गया. इस मेले का मुख्य उद्देश्य केवल एडमिशन प्रक्रिया तक ही सीमित नहीं रही बल्कि छात्रों को उनके करियर के बेहतर विकल्पों से अवगत कराना रहा.

 

Uploaded Image

 

मेले में महिंद्रा यूनिवर्सिटी, आईसीएफएआई (ICFAI) यूनिवर्सिटी, ग्राफिक एरा, एसआरएम (SRM) और देहरादून स्थित अल्पाइन कॉलेज जैसे देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों ने भाग लिया. इन संस्थानों के प्रतिनिधियों ने छात्रों को विभिन्न कोर्स, प्लेसमेंट अवसरों और इंडस्ट्री की जरूरतों के बारे में विस्तृत जानकारी दी.

 

आईआईटी के अलावा भी हैं बेहतर विकल्प

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि यदि किसी छात्र का चयन आईआईटी में नहीं हो पाता है, तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है. देश में कई ऐसे प्रतिष्ठित संस्थान हैं जो उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं.

 

ICFAI यूनिवर्सिटी के विभिन्न राज्यों में स्थित कैंपस छात्रों को कॉर्पोरेट वातावरण से जोड़ते हैं, जहां 10,000 से अधिक कंपनियों की मौजूदगी के कारण ट्रेनिंग और जॉब के अवसर बढ़ जाते हैं. वहीं महिंद्रा यूनिवर्सिटी को टेक महिंद्रा जैसी बड़ी आईटी कंपनी का सहयोग प्राप्त है, जो प्लेसमेंट को और मजबूत बनाता है.ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के पास अपना बड़ा मेडिकल अस्पताल भी है, जबकि अल्पाइन कॉलेज देहरादून में छात्रों को बेहतरीन प्राकृतिक वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है.

 

काउंसलिंग से मिली स्पष्ट दिशा


मेले में छात्रों के लिए विशेष करियर काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए गए, जहां उनकी शंकाओं का समाधान किया गया. एक उदाहरण साझा करते हुए महिंद्रा यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि ने बताया कि एक छात्रा बीबीए करना चाहती थी, लेकिन सेल्स क्षेत्र में नहीं जाना चाहती थी. काउंसलिंग के दौरान उसे हॉस्पिटैलिटी और सर्विस सेक्टर के विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया गया, जिससे वह संतुष्ट होकर अपने करियर को लेकर स्पष्ट निर्णय ले सकी.इस शिक्षा मेले ने छात्रों को एक ही मंच पर देशभर के शैक्षणिक विशेषज्ञों से जोड़ते हुए उन्हें सही दिशा और बेहतर करियर विकल्प चुनने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही