Search

 
 
 

Ranchi : GRDA ने डोरंडा PHC को सौंपी आधुनिक एंबुलेंस, मंत्री सुदिव्य ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ranchi : राजधानी के डोरंडा और इसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के मोर्चे पर राहत भरी खबर है. क्षेत्र के निवासियों को अब आपातकालीन स्थिति में त्वरित चिकित्सा लाभ मिल सकेगा.
 

Ranchi : राजधानी के डोरंडा और इसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के मोर्चे पर राहत भरी खबर है. क्षेत्र के निवासियों को अब आपातकालीन स्थिति में त्वरित चिकित्सा लाभ मिल सकेगा. 

 

ग्रेटर रांची डेवलपमेंट एजेंसी (जीआरडीए) ने जनसेवा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए सोमवार को डोरंडा स्थित राजकीय औषधालय (पीएचसी) को आधुनिक सुविधाओं से लैस एक नई एंबुलेंस मुहैया कराई है. राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने इस एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर डोरंडा अस्पताल के लिए रवाना किया.

 

एंबुलेंस सौंपने का मुख्य कार्यक्रम मंत्री आवास के समक्ष आयोजित किया गया था, जहां जीआरडीए के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार ने संस्थान की ओर से एंबुलेंस की चाबी नगर विकास मंत्री को सौंपी. इसके बाद मंत्री सुदिव्य कुमार ने इस एंबुलेंस की चाबी सदर अस्पताल के डॉक्टर ताबान रिजवी को हस्तगत कराई. इस खास मौके पर जीआरडीए के महाप्रबंधक ने मंत्री को बुके, शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. वहीं, डॉक्टर रिजवी एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी मंत्री का अभिनंदन करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और बुके भेंट किए.

 

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि डोरंडा अस्पताल के लिए इस आधुनिक एंबुलेंस का उपलब्ध होना स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की बात होगी. इससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को ससमय बड़े अस्पतालों में स्थानांतरित करने में मदद मिलेगी.

 

विभागीय कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद सदर अस्पताल के माध्यम से इस एंबुलेंस को राजकीय औषधालय (पीएचसी) की प्रभारी डॉक्टर मिता सिन्हा को सौंप दिया गया. इस पूरे कार्यक्रम के दौरान जीआरडीए के साकेत कुमार और शशि पाठक सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही