Search

Ranchi : होटवार में साइबर अपराध अनुसंधान पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 78 पुलिसकर्मी ले रहे हिस्सा

Ranchi : अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, होटवार में सोमवार से "साइबर अपराध का अनुसंधान" विषय पर पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस प्रशिक्षण का आयोजन साइबर अपराधों की जांच क्षमता को मजबूत करने और पुलिस अधिकारियों को आधुनिक तकनीकी अपराधों से निपटने के लिए दक्ष बनाने के उद्देश्य से किया गया है.
 
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिन्हा ने किया. इस दौरान उन्होंने साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तकनीकी ज्ञान और विशेषज्ञता की आवश्यकता पर जोर दिया.

कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद से आए तीन अनुभवी प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे हैं. पांच दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में डिजिटल पेमेंट से जुड़े अपराध, घटनास्थल से डिजिटल साक्ष्य संकलन, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराध, सीडीआर एवं आईपीडीआर विश्लेषण, डार्क वेब और क्रिप्टोकरेंसी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड पुलिस की विभिन्न इकाइयों से आए कुल 78 पुलिसकर्मी और अधिकारी भाग ले रहे हैं. इनमें आरक्षी, सहायक अवर निरीक्षक, अवर निरीक्षक और पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं.

अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम साइबर अपराधों की जांच को अधिक प्रभावी बनाने और पुलिस बल की तकनीकी दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही