Search

 
 
 

Dhanbad News : निरसा में अचानक सड़क धंसने से पानी टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला

रानीबांध के समीप सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस जाने से उधर से गुजर रहा पानी टैंकर पलट गया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. ट्रैंकर चालक सुरक्षित बच गया. इस घटना से सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
 
सड़क पर पलटा पानी टैंकर.

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा प्रखंड के पांड्रा मोड़ से शंकरडीह जाने वाली मुख्य सड़क पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. रानीबांध के समीप सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस जाने से उधर से गुजर रहा पानी टैंकर पलट गया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. ट्रैंकर चालक सुरक्षित बच गया. इस घटना से सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर पानी लेकर पोद्दारडीह की ओर ले जा रहा था. इसी दौरान रानीबांध के समीप सड़क का हिस्सा अचानक धंस गया. सड़क धंसते ही टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया. गनीमत रही कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा और इंजन धंसे हुए हिस्से की चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था और चालक की जान भी खतरे में पड़ सकती थी.


घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. सड़क धंसने और टैंकर पलटने से कुछ समय के लिए इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया. बाद में जेसीबी मंगाकर टैंकर को सीधा कर सड़क से हटाया गया. इसके बाद यातायात सामान्य हो सका. जिला परिषद सदस्य दीपाली रोहिदास के प्रतिनिधि विश्वनाथ रोहिदास ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण में मानकों की अनदेखी का गई, जिसके कारण सड़क इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त हो गई. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही