Search

 
 
 

रांची : हनुमान व जामवंत ने निकाली रथ से आमंत्रण यात्रा

 
Ranchi: चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य राम मंदिर को लेकर आमंत्रण यात्रा निकाली गयी. यह यात्रा रातू रोड के इंद्रपुरी स्थित शिव मंदिर बिड़ला मैदान से निकाल कर रातू रोड अपर बाजार मेन रोड, शहीद चौक, फिरायालाल चौक, महात्मा गांधी चौक होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया. इस रथ में वीर हनुमान और जामवंत विराजमान थे. रथ ने अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन को उससे पहले निमंत्रण संदेश लेकर भ्रमण किया. इसे भी पढ़ें -लोहरा">https://lagatar.in/meeting-of-lohra-caste-appeal-to-give-up-the-evil-prevalent-in-the-society-and-get-organized/">लोहरा

जाति की हुई बैठक, समाज में फैली कुरीति को त्यागने और संगठित होने की अपील
https://www.youtube.com/watch?v=f4D-R6ILqSY

घर में दिया जलाएं व हनुमान चालीसा पढ़ें - अध्यक्ष

कार्यक्रम के अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि 550 वर्षों के बाद प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है. हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि इस पल के साक्षी बने हैं, उस दिन कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे. बताया कि प्रभु श्री राम के लिए पुष्पक विमान का निर्माण कराया गया है. उनकी जीवनी को हम मंच के माध्यम से दिखाएंगे. साथ ही कई गायक भी फिरायालाल चौक पर अपनी प्रस्तुती देंगे. उन्होंने बताया कि स्वाति मिश्रा कार्यक्रम में अपनी भजन प्रस्तुत करेंगी. उसके बाद भोग का वितरण किया जाएगा. रमेश सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि उस दिन सभी अपने घरों में दीपक जलाएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें. इसे भी पढ़ें - राबड़ी">https://lagatar.in/nitish-reached-rabri-devis-residence-had-curd-chuda-and-left-within-10-minutes-politics-intensified/">राबड़ी

देवी के आवास पहुंचे नीतीश, दही-चूड़ा खाकर 10 मिनट में ही निकले, सियासत तेज
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही