Search

 
 
 

Ranchi : प्रधान सचिव से मिले हजारीबाग सांसद, सड़क परियोजनाओं को लेकर हुई चर्चा

Ranchi : हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं और मरम्मत कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की.
 

Ranchi : हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं और मरम्मत कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की.

इसे भी पढ़ें...


सांसद ने एनएच-33 हजारीबाग-चतरा मार्ग से हजारीबाग-बगोदर मार्ग (बाईपास फेज-II) के निर्माण प्रस्ताव को जल्द मंजूरी देने की मांग की. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार यह प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज चुकी है, लेकिन अभी तक इस पर आगे की कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि यह परियोजना लंबे समय से लंबित है और इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है.


इसके अलावा सांसद ने रामगढ़ के पटेल चौक से बोंगाबार तक करीब 10 किलोमीटर सड़क को फोर लेन बनाने के प्रस्ताव को सीआरआईएफ योजना के तहत केंद्र सरकार को भेजने का आग्रह किया. उनका कहना है कि इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर और सुरक्षित होगी.


मुलाकात के दौरान नया मोड़ चौक से गिद्दी दामोदर पुल (हीरक रोड) तक की जर्जर सड़क का मुद्दा भी उठाया गया. सांसद ने बताया कि यह सड़क पहले सीसीएल के अधीन थी, लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति काफी खराब है. उन्होंने जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की.


सांसद ने रामगढ़ जिले के कोठार चौक से गोला तक सड़क को फोर लेन बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया और इसके शीघ्र विकास की मांग की.


मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सड़क, पुल और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही