Search

 
 
 

रांचीः HCG अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल ने पुलिस जवानों को किया जागरूक

 
Ranchi: HCG अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल ने गुमला पुलिस लाइन में जवानों के बीच जागरूकता अभियान चलाया. इसमें गुमला पुलिस लाइन के मेजर एवं गुमला पुलिस अधीक्षक भी शामिल थे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अस्पताल के कंसलटेंट मेडिकल ऑनकोलॉजिस्ट डॉ चंद्र शेखर प्रसाद सिंह ने पुलिसकर्मियों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिये. उन्होंने कहा कि तत्परता से ड्यूटी करने के लिए सर्वप्रथम शरीर का स्वस्थ रहना आवश्यक है, और आज के इस प्रदूषित वातावरण में अपने आप को बीमारियों से कैसे बचाएं इसकी जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि कैंसर के फर्स्ट स्टेज को कैसे जानें और लक्षण को कैसे पहचानें. साथ ही कैसे बचा जा सके. HCG अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल के मार्केटिंग मैनेजर विकास कुमार सिंह और ब्रांडिंग मैनेजर मनोरंजन कुमार राय ने इस कार्यक्रम के आयोजन में अपनी अहम भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें-चंडीगढ़">https://lagatar.in/chandigarh-mayor-election-supreme-court-declares-aap-candidate-kuldeep-kumar-winner-returning-officer-held-guilty-of-contempt/">चंडीगढ़

मेयर चुनाव : सुप्रीम कोर्ट ने  AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजयी घोषित किया,  रिटर्निंग ऑफिसर अवमानना का दोषी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही