Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः हेमंत कैबिनेट की बैठक 31 मई को, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

Ranchi: झारखंड कैबिनेट की बैठक आगामी 31 मई को शाम 5:00 बजे होगी. बैठक की अध्यक्षता सीएम हेमंत सोरेन करेंगे. यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी. बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी. इसे पढ़ें-इयान">https://lagatar.in/ian-chappell-put-pressure-on-team-india-said-kangaroo-team-has-the-upper-hand-in-test-championship-final/">इयान

चैपल ने टीम इंडिया पर बनाया दबाव, कहा- टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कंगारू टीम का पलड़ा भारी
इससे पहले 17 अप्रैल को हेमंत कैबिनेट की बैठक हुई थी. इसमें 20 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी. कैबिनेट की बैठक में कार्मिक विभाग के प्रस्ताव के तहत सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सरकार ने नियुक्ति विज्ञापन वापस ले लिया था. झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा रद्द किए गए नियुक्ति विज्ञापन के आलोक में सरकार ने आदेश वापस ले लिया था. नियुक्ति परीक्षा हो चुकी थी और रिजल्ट का भी प्रकाशन हो चुका था. मगर नियोजन नीति को लेकर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नियुक्ति विज्ञापन को रद्द कर दिया गया था. जिसके कारण परीक्षा में पास हुए अभ्यार्थियों की नौकरी पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया था. इसे भी पढ़ें-श्रीनगर">https://lagatar.in/g20-meeting-begins-in-srinagar-160-guests-including-60-delegates-attend/">श्रीनगर

में G20 बैठक का आगाज, 60 प्रतिनिधि समेत 160 मेहमानों ने की शिरकत
इसके बाद अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट चले गए थे. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सरकार ने नियुक्ति विज्ञापन को रद्द करने संबंधी आदेश को वापस ले लिया. कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई. अब इस परीक्षा में पास हुए अभ्यार्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. इसके तहत  करीब 2000 अभ्यर्थियों की नियुक्ति होनी है. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही