Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: जेल में कैदी की मौत पर मानवाधिकार आयोग ने DC से मांगी जांच रिपोर्ट

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद विचाराधीन कैदी बाबू जन सिंह की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है. मानवाधिकार आयोग ने मामले में रांची डीसी से जांच रिपोर्ट मांगी है. आयोग द्वारा रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद रांची डीसी ने रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त को पत्र लिखकर आग्रह किया है. जिसमें कैदी बाबू जन सिंह की मौत की न्यायिक दंडाधिकारी से जांच करवाने की मांग की गई है. साथ ही जांच रिपोर्ट 1 मार्च से पहले देने की बात भी कही गयी है, जिससे मानवाधिकार आयोग के समक्ष रिपोर्ट पेश की जा सके. बता दें कि पिछले दिनों रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में विचाराधीन कैदी जान बाबू सिंह की न्यायिक हिरासत में मौत हो गई थी. जिसके बाद उसके परिजनों ने इस घटना की जांच की मांग की है. इसे भी पढ़ें - 11.13">https://lagatar.in/11-13-crore-exam-fee-was-collected-what-will-happen-to-this-money-now/">11.13

करोड़ परीक्षा शुल्क वसूला, अब इन पैसों का क्या होगा?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही