Search

 
 
 

सिल्ली में घर में बाघ घुसने की सूचना, ग्रामीणों में दहशत

जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र के कोचो पंचायत के मारदू गांव स्थित एक घर में बाघ घुसने की सूचना है. इस सूचना के बाद ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया है.  यह घटना आज बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है.
 

Ranchi :  जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र के कोचो पंचायत के मारदू गांव स्थित एक घर में बाघ घुसने की सूचना है. इस सूचना के बाद ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया है.  यह घटना आज बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, जब गांव के एक ग्रामीण पुरंदर महतो अपने घर से बकरियों को बाहर निकाल रहे थे. उसी समय एक बड़ा जानवर अचानक उनके घर में घुस आया. हालांकि पुरंदर महतो ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत दरवाजा बंद कर दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी. 

Uploaded Image

 

 

बाघ ने बच्चियों को नहीं पहुंचाया नुकसान 

घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गयी, जिसके बाद बाघ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. जिस घर में जानवर घुसा है, उसमें दो छोटी बच्चियां पहले से सो रही थीं. चौंकाने वाली बात यह है कि जानवर ने बच्चियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. वह गलियारा नुमा जगह पर जाकर बैठ गया. ग्रामीणों की मदद से बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और  घर को बाहर से बंद कर दिया गया है.

 

घर में कौन सा जानवर घुसा है, जांच के बाद ही चल पायेगा पता

ग्रामीणों का मानना है कि यह जानवर बाघ हो सकता है. लेकिन कुछ लोग इसे लकड़बग्घा या कोई दूसरा मांसाहारी जानवर भी बता रहे हैं. हालांकि जानवर के पैरों के निशान देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कोई बड़ा शिकारी जानवर है. घर में घुसा जानवर बाघ है या फिर कोई दूसरा मांसाहारी जानवर, यह जांच के बाद ही पता चल पायेगा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही