Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : BAU में इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज, 5 दिनों तक होगा रोमांचक मुकाबला

Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कृषि महाविद्यालय खेल मैदान में शुक्रवार को इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के आरक्षी महानिरीक्षक (रेल) डॉ. माइकल राज एस ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कृषि महाविद्यालय खेल मैदान में शुक्रवार को इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के आरक्षी महानिरीक्षक (रेल) डॉ. माइकल राज एस ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया.


अपने संबोधन में डॉ. माइकल राज एस ने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी निष्ठा, समर्पण और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया.


कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएयू के कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे ने की. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि झारखंड खेल प्रतिभाओं की भूमि है और बीएयू के विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनानी चाहिए.


कृषि संकाय के डीन डॉ. डी.के. शाही ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न देकर स्वागत किया. इस अवसर पर छात्र कल्याण निदेशक डॉ. बी.के. अग्रवाल ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के खेल समन्वयक डॉ. नीरज कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिवम मिश्रा ने दिया.


उद्घाटन समारोह के बाद प्रतियोगिता का पहला मुकाबला रांची कृषि महाविद्यालय और पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय की टीमों के बीच खेला गया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.


प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्राओं की कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं. यह प्रतियोगिता अगले पांच दिनों तक चलेगी. विजेता टीम को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. समारोह में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही