Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः डीएसपीएमयू में छात्र जदयू ने गार्ड और सफाईकर्मियों को किया सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Ranchi: करम पर्व के मौके पर झारखंड छात्र जदयू की ओर से न्यू अकादमिक भवन परिसर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के गार्ड और सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया. इस दौरान प्रदेश झारखंड छात्र जदयू प्रभारी डॉ विनय भरत ने कहा कि करम परब प्रकृति को बचाने की दिशा में एक मज़बूत संदेश लेकर आता है. इस परब के असल मर्म को समझने की जरूरत है. इस मौके पर प्रदेश अध्य्क्ष रंजन और सचिव मो आसिफ ने विश्वविद्यालय के छात्र नेता बबलू महतो, प्रेम प्रतीक, अभिषेक झा, कमलेश महतो, अमन मेहता तथा अन्य को सम्मानित किया. इन सभी ने मंच से संबोधित भी किया. रंजन कुमार और आसिफ ने कहा कि विश्वविद्यालय में नामंकन में इन सफाई कर्मियों के बच्चों को न सिर्फ दाखिला मिले, बल्कि उनकी मुफ्त शिक्षा का भी इंतज़ाम सुनिश्चित हो. इस मौके पर विश्वविद्यालय के सभी 40 गार्ड और सफाईकर्मी को सदरी-गमछा देकर सम्मानित किया गया और उनके बच्चों के बीच फूड पैकेट्स का विरतण कर करम परब का उल्लास झारखंड समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम छात्र जदयू ने किया. इसे भी पढ़ें- रोजगार">https://lagatar.in/pm-modi-will-distribute-51000-appointment-letters-at-46-places-in-the-employment-fair/">रोजगार

मेला में 46 स्थानों पर पीएम मोदी बांटेंगे 51,000 नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही