Search

 
 
 

रांची : JESA ने धूमधाम से मनाया 56वां अभियंता दिवस समारोह

 
इको फ्रेंडली सस्टेनेबल एंड इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर हुई चर्चा
Ranchi : झारखंड अभियंता सेवा संघ (JESA) की ओर से शुक्रवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 162वी जयंती के अवसर पर 56वां अभियंता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. विश्वेश्वरैय्या को श्रद्धासुमन अर्पित कर अभियंत्रण के संवर्धन हेतु समसामयिक तकनीकी परिचर्चा की गई. परिचर्चा में प्रसिद्ध वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ एवं अनुभव प्राप्त अभियंताओं के साथ राज्य के सभी तकनीकी विभाग के अभियंता शामिल हुए. इको फ्रेंडली सस्टेनेबल एंड इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट विषय पर तकनीकी परिचर्चा की गई. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान सचिव ग्रामीण कार्य विभाग अजय कुमार सिंह और सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग डॉ मनीष रंजन उपस्थिति थे.

चामी मुर्मू को सम्मानित किया गया

समारोह में झारखंड के प्रसिद्ध पर्यावरण योद्धा चामी मुर्मू को सम्मानित किया गया. साथ ही सेवानिवृत्त सदस्यों को उनकी राज्य के विकास में योगदान को देखते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया. कहा गया कि सभी सदस्य राज्य के विकास में अपना संपूर्ण योगदान आगे भी देते रहेंगे. समारोह में बड़ी संख्या में संवेदक एवं कंसल्टेंट के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
इसे भी पढ़ें – देवघर">https://lagatar.in/deoghar-governor-will-come-on-the-foundation-day-of-aiims-on-16th/">देवघर

: एम्स का स्थापना दिवस 16 को, आएंगे राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही