Search

 
 
 

Ranchi : कांके में कृषि पदाधिकारी के घर पर डकैती, जेवरात-नकदी लेकर हथियारबंद पांच अपराधी फरार

Ranchi :  कांके थाना क्षेत्र स्थित कृषि विभाग के पदाधिकारी रामाशंकर प्रसाद के घर में मंगलवार अहले सुबह पांच की संख्या में अपराधी घुसे और हथियार के बल पर जेवरात और नकदी लूट ली.
 
डकैती

Ranchi :  राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा हैं. आए दिन अपराधी लूट, डकैती और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला कांके थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है. यहां मंगलवार अहले सुबह पांच की संख्या में अपराधी कृषि विभाग के पदाधिकारी रामाशंकर प्रसाद के घर में घुसे और हथियार के बल पर जेवरात और नकदी लूट ली. 

 

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपराधियों ने फायरिंग भी की. घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है. वारदात की सूचना मिलने पर कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

 

इसे भी पढ़ें

 

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी कांके थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था.  लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि अपराधियों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही