Ranchi News : राजधानी रांची के कांके में बीती रात हुई फायरिंग मामले की पुलिस जांच कर रही है. कांके थाना प्रभारी के अनुसार, अपराधियों ने क्षेत्र ने दशहत फैलाने की नीयत से फायरिंग की गई थी. गोलीबारी की इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. पुलिस आरोपियों की गिररफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
बता दें कि बीती रात करीब 11:40 बजे गागी में विशाल हॉस्पिटल के सामने स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की थी और मौके से फरार हो गए थे. गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से 4 खोखे (खाली कारतूस) बरामद किए थे.
इसके बाद ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में अपराधियों की तस्वीरें कैद हुई है, जिसके आधार पर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर पुलिस रंगदारी और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है.

