Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : लगातार दूसरी बार झारखंड राज्य नेत्र सोसायटी को मिला सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसाइटी का सम्मान

ग्रामीण क्षेत्रों में आंखों की विभिन्न बीमारियों के लिए संस्था द्वारा सर्वश्रेष्ठ जनजागरुकता अभियान चलाया गया

Kolkata/Ranchi  : कोलकाता में आयोजित अखिल भारतीय नेत्र सोसाइटी के 82वें वार्षिक अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में झारखंड राज्य नेत्र सोसायटी को 100 से 500 सदस्यों की श्रेणी में एजुकेशनल एवं साइंटिफिक गतिविधियों के लिए सर्वश्रेष्ठ स्टेट सोसाइटी के राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस सम्मान को चेयरमैन साइंटिफिक कमिटी एवं मैनेजमेंट कमिटी की सदस्य डॉ. भारती कश्यप, मैनेजमेंट कमिटी के सदस्य डॉ. बी.पी. कश्यप, सेक्रेटरी डॉ. एसके मित्रा एवं प्रेसिडेंट डॉ. राज मोहन ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया. यह सम्मान रामकृष्ण मिशन अस्पताल के सेक्रेटरी स्वामी नित्याकामानंदा, ऑल इंडिया नेत्र सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. हरबंश लाल एवं अमेरिका के वरिष्ट नेत्र चिकित्सक डॉ. उदय देवगन के द्वारा प्रदान किया गया. मैनेजिंग कमेटी मेबर सह चेयरमैन साइंटिफिक कमिटी डॉ. भारती कश्यप ने बताया कि झारखंड नेत्र सोसाइटी के बैनर तले संथाल परगना, पलामू प्रमंडल, उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर, कोल्हान के दूरदराज के क्षेत्रों में नेत्रदान, ग्लूकोमा, मोतियाबिंद और डायबिटिक रेटिनोपैथी के लिए जन जागरुकता अभियान चलाया गया. कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल रांची, रिम्स रांची, बोकारो जेनेरल हॉस्पिटल एवं सीसीएल रांची के पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ वेट लैब के द्वारा सर्जिकल प्रशिक्षण भी दिया गया. पूरे राज्य में नेत्र चिकित्सा की नई तकनीकों से नेत्र चिकित्सकों को अवगत कराने के लिए कई साइंटिफिक सेमिनारों का आयोजन अलग-अलग शहरों में किया गया. इस सम्मान से झारखंड का नाम देश के क्षेत्र में तेजी से उभरा है. इसे भी पढ़ें : मेन">https://lagatar.in/main-road-firing-incident-chhotu-was-the-most-wanted-criminal-of-garhwa-and-palamu-30-cases-were-registered-those-who-shot-were-also-identified/">मेन

रोड गोली कांड : गढ़वा और पलामू का मोस्ट वांटेड अपराधी था छोटू, 30 मामले थे दर्ज, गोली मारने वालों की भी हुई पहचान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही